Skip to main content

स्टॉप लॉस क्यों ? - WHY STOPLOSS IS MUST?



http://youtu.be/8qYoXC15hYc
इस लेटेस्ट विडियो को सबसे पहले देखें -


हे भगवान ,मेरी किस्मत कौन सीकलम से लिखी है तूने ?


स्टॉप लॉस  क्यों ?

स्टॉप  लॉस कई ट्रेडर के लिए एक अनचाहा शब्द है। क्योंकि जब जब ब्रोकर का  फ़ोन आता है , हमारी रूह कांपने लगती है। उधर से आवाज़ आती है - गया एस एल। हम बारात में चलते हुए बुझ जाते है।
प्रॉफिट बुकिंग का मौका आये तब फ़ोन लगाने वाले ब्रोकर कम ही है।

स्टॉप लॉस धोखा भी तो बहुत देता है।
2 बारी एस एल लगाया ,टूट गया ,फिर सिल्वर ऊपर भाग गयी और हमें चिढाने लगी।
2 बारी स्टॉप लॉस लगाया ही नहीं , सिल्वर नीचे जाकर फिर ऊपर आ गयी।
आपको फायदा हुआ और अब स्टॉप लॉस को आप भूल ही गए।

तीसरे महीने सिल्वर बिना स्टॉप लॉस 1500 पॉइंट ऊपर बंद हुई। लॉस बुक  करते तो सारा बैलेंस ख़त्म हो जाता। इसलिए इंतज़ार किया ,सुबह 2500 पॉइंट ऊपर खुली तो ब्रोकर के हेड ऑफिस फ़ोन कर के, हाथ जोड़ के  सौदा खड़ा रखा। हाथों हाथ लाख रूपये का चेक लाकर दिया।

तब स्टॉप लॉस की याद फिर से आयी। इससे तो  5000 /- के 10 स्टॉप लॉस बेहतर थे,इतना बड़ा गड्ढा तो नहीं होता जिसको भरना सपने जैसा लगता।
300 PT पर लॉस रुक जाये तो ऊपर या नीचे की लहर में 400 PT लाकर प्लस में आ जायेंगे।
घोडा धीरे चले या तेज भागे , लगाम तो हमारे  हाथ में होना चाहिए। जिंदा रहे तो पहुँच ही जायेंगे ,जहाँ जाना है।

स्टॉप लॉस लेने का एक टेक्निकल तरीका है -टेक्निकल सपोर्ट 600 पॉइंट  नीचे है तो वही  एस एल होगा।

दूसरा  तरीका है कामन सेंस का , जिसमे हम उतना एस एल लेते है ,जितना हमारी कैपिटल इज़ाज़त दे। अगर मेरी कैपिटल 50000 है तो में एक ट्रेड में 1 %(500/-) से ज्यादा स्टॉप लॉस नहीं ले सकता।

तीसरा तरीका हमारा है जिसमे टेक्निकल तरीके में कामन सेंस मिला कर सही टाइम स्लॉट पे छोटा स्टॉप लॉस लगा कर सबसे बेहतर काम हम करते है।

अब सिल्वर मिनी (5 KG )में तो 100 PT का एस एल छोटा लगता है तो 3  माइक्रो (3  KG ) में 150  PT का एस एल रखो।
अब ये न सोचो कि स्टॉप लॉस तो टूटेगा ही नही। ट्रेडिंग प्योर मैथ्स है ,5 ट्रेड किये ,उनमे 3 SL हो गए 150 PT के। 450 /- का लॉस हो गया।
2 ट्रेड में 300 -400 PT का प्रॉफिट निकला तो 600 -700 PT का प्रॉफिट हुआ।
नेट 200 PT कमा लिए।

इतना उठा पटक कर के 200 PT कमाने से क्या मतलब ?
दुनिया के हर बिज़नेस में 80 %खर्च होता है ,20 % प्रॉफिट और पूरा दिन और भेजा  खप  जाता है।
यहाँ तो ये सबसे बुरे दिन का प्रॉफिट है।

स्किल (कला ) उसे कहते है जिसे आप रोज़ दोहरा सकें और जो अच्छे बुरे बाज़ार के भरोसे न हो।
स्टॉप लॉस टूटने पर वही  भावुक होता है ,जिसने इस मैथ्स को जाना और याद रखा।

हमने पिछले 11 सालों में लगभग 8500 लोगों को डिटेल ट्रेडिंग सिखाई। हमने जितना उन सबको सिखाया ,
उससे कहीं ज्यादा हमें भी सिखने को मिला ,क्योंकि हर एक का अपना अनुभव अनमोल और अनोखा होता है।
जब हमने 30 साल पुराने ट्रेडर्स से स्टॉप लॉस का बारे में पूछा तो उन्होंने कहा 5 -5 साल लग जाते है स्टॉप लॉस लगाना सिखने में।

लेकिन अब ट्रेड करते ही पहली सांस में स्टॉप लॉस लगाते है ,कई बार तो इधर स्टॉप लॉस लगाया और पलक झपकते ही टूट गया। अब मर्द को दर्द नहीं होता ,तभी तो 30 साल से यहाँ टिके है।

CALL US FOR FEEDBACK
PANKAJ JAIN
MONEYGURU
CALL FOR TRAINING & SURE TIPS
09754381469
09713266391






Comments

  1. Amazing information about trading and SL. Epic Research gives you an efficient trading tips, which mean a lot for investors, who wants to do safe trading.

    ReplyDelete
  2. • JSW eyes lion's share in ongoing coal, steel e-auctions.
    • GSK to invest Rs 1,000 cr in Karnataka for new plant.
    • AU Small Finance Bank to make market debut today.
    CapitalStars

    ReplyDelete
  3. This Information is really good and informative. Thanks for it.
    Check below links and get useful information.
    Manappuram Finance
    Persistent Systems

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

TRADING TRICKS,BROKER'S OFFICE,CLIENT GENERATION,RISK MANAGEMENT FOR BROKERS & TRADERS

HOW to see mcx chart & what to see?

What to see in charts regularly? 1.trading range in a day, month & year means how many points difference is there between high & low of that time frame or period? 2.Try to find some repeating patterns? How long does it take to repeat. 3.See Details of behaviour of movements. Does it move regular or sudden sharp moves? 4.Does it go downside to touch support before jumping ahead?(FROG LEAP move) 5.What is the corelation between this scrip & sectoral index and corelation between broad market index like NIFTY/SENSEX/CNX midcap50 or COMDEX. 6.Do you find some narrow and broad ranges of price? broad range comes after how many narrow ranges? 7.How can you use those ranges practically? Record daily prices and find out the full proof methods for cash or future or option hedging. 8.See the corelation of 2-3 more scrips from same sectors? 9.Ups & downs of volume with Up and down price & see timing of increasing/decreasing volume. 10.See particular ti...

FUTURE & OPTION IN STOCK MARKET -NSE HINDI

FUTURE & OPTION IN STOCK MARKET -NSE फ्यूचर्स एंड आप्शन्स   FUTURE & OPTION (EASY STUDY IN 5MINUTES) click the above link for detail video फ्यूचर्स एंड आप्शन्स  कभी शेयर ट्रेडिंग की नई प्रणाली हें । चूंकि                                                                                                   इसमें बड़े पैमाने पर ही काम अत: बड़े नुकसान या फायदे की सम्भावना बनती बनती हें । हर टर्मिनल पर एक स्क्रीन NSE -BSE की और एफ एंड ओ की स्क्रीन होती है . फ्यूचर में फिलहाल तीन सौ से ज्यादा स्क्रिप्स है जिनमे बहुत ज्यादा वॉल्यूम होता है ।  केश मार्केट में आप सौ या दो सौ -पाँच सौ क्वांटिटी ट्रेड करते है .लेकिन ऍफ़ & ओ में लॉट की साइज़ फिक्स होती है।  स्टॉक का प्राइस ज्यादा है तो लोट साइज़ छोटा है जैसे infy(2 ...